बरियारपुर: ट्रक की चपेट में आने से मामी-भांजा बुरी तरह जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
सोमवार को 12:00 मुफस्सिल थाना क्षेत्रअंतर्गत नौवागढी मस्जिद के पास 10 चक्का ट्रक के चपेट में आने से मामी भांजे बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं नया रामनगर थाना एवं मुफस्सिल पुलिस की मदद से दोनोंजख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण बरियारपुर मुंगेर मुख्य मार्ग पर घंटों लंबी वहान की जाम लग गई 2 किलोमीटर लंबी वहान की कतार लगी दिखाई।