बिहटा के नेउरा में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल हुई महिला को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। मामला रविवार की रात्रि 9:21 के करीब की है। घायल की पहचान बिंदु देवी के रूप में की जा रही है।