नागदा: नागदा में मासूम की मौत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, खुले बोरवेल बने 'काल'
Nagda, Ujjain | Apr 12, 2026 बड़नगर के झलारिया गांव में हुई मासूम भागीरथ की मौत ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ एक परिवार ने अपना चिराग खो दिया, वहीं दूसरी तरफ नागदा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रशासन अब भी गहरी नींद में सोया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में खुले पड़े बोरवेल आज भी मासूमों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।ये तस्वीरें गवाह हैं उस लाप