बता दे कि सोमवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उर्स के दिन से लेकर लगातार दो दिनों तक शहर में 16 जगहों पर चाकूबाज़ी की वारदातें सामने आई हैं। चादर कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।