मऊरानीपुर: रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर प्लेटफॉर्म पार कराया, बनी इंसानियत की मिसाल
झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर एक सिपाही ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए असहाय बुजुर्ग को गोद में उठाकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया और उनकी साइकिल भी खुद पार कराई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सिपाही की सराहना कर रहे हैं। वहीं, स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं।