लाडपुरा: कोटा में इलाज के दौरान बाइक भिड़ंत में घायल युवक की मौत, जलवाड़ा से लौटते समय हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा गया
Ladpura, Kota | Jun 26, 2025 कोटा-बारां नेशनल हाईवे 27 पर एसकेजी फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सांगोद के गुडला खेड़ली निवासी विशाल मीणा (21) के रूप में हुई है।