पनागर: बरेला निसर्ग वाटर पार्क में करंट लगने से रांझी के 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
रांझी झंडा चौक निवासी 21 वर्षीय युवक की बरेला स्थित वाटर पार्क में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रांझी निवासी साजन विश्वकर्मा अपने 3 दोस्तों के साथ बरेला स्थित निसर्ग वाटर पार्क घूमने गए हुआ था। वाटर पार्क में मनोरंजन के दौरान साजन विश्वकर्मा वहां बनी फिसल पट्टी के पास पहुंचे।इसी दौरान फिसल पट्टी की लोहे की रेलिंग के पाइप में अचानक करंट फैल गया।