मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बेरुआ गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे यदुवंशी महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलौरनिधि पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार यादव ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जदयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने यादव समाज से एकजुट होकर एनडीए को समर्थन देने की अपील की।