बरेली: बिथरी चैनपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 7 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक लंबे समय से नाबालिग पर गलत नजर रखे था। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की गई। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है।