बरेली: दोस्ती हुई शर्मसार: तीन किशोरों ने दोस्त के साथ किया कुकर्म, पंचायत की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दर्ज किया केस
बरेली के शीशगढ़ में तीन किशोरों पर अपने ही नाबालिग दोस्त से दुष्कर्म का आरोप लगा है। गुरुवार शाम आरोपी पीड़ित को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए और वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर दर्द होने के कारण पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार को कस्बे में पंचायत के जरिए मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन समझौता न होने पर पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़