नवगछिया: शराब पीने से इनकार करने पर युवक की पिटाई
नवगछिया थाना क्षेत्र के हरनाथ चौक के पास रविवार को कबाड़ खरीदने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हुई। कटिहार के भीमनगर निवासी मोहम्मद खालिद ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने उसे शराब पीने के लिए कहा। इनकार करने पर हथियार के बट से उसकी पिटाई कर दी और मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू छीन लिया। घायल खालिद का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।