इटकी: इटकी के कुल्ली गांव में वज्रपात से तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत, माता-पिता झुलसे
Itki, Ranchi | May 29, 2026 इटकी थाना के कुल्ली गांव में आम और लकड़ियां चुनने गए परिवार पर आसमानी बिजली गिरने से तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा आश्रिती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मूसलाधार बारिश से बचने के लिए परिवार पेड़ के नीचे छुपा था, जो काल बन गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे माता पिता को नाजुक हालत में रिम्स रेफर किया गया है। पूरे गांव में पसरा मातमी सन्नाटा।