सफीपुर: हरिद्वार से चली कलश यात्रा मियागंज पहुंची, डेढ़ साल में तय किया सफर, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Safipur, Unnao | May 11, 2026 उन्नाव के सफीपुर स्थित मियागंज ब्लॉक में सोमवार को दोपहर 12:00 के करीब शांति कुंज हरिद्वार से निकली शक्ति कलश रथ यात्रा पहुंची। यात्रा के स्वागत में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े और शक्ति कलश की पूजा-अर्चना की। औरास शक्ति पीठ के प्रमुख ट्रस्टी मुकेश कुमार गुप्ता ने मां गायत्री, महाकाल और पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पूजा कर श्रद्धालुओं को संबोधित कि