कुडू: कुडू में जय श्रीराम समिति की बैठक,आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंचायत स्तर तक बनी रणनीति।
Kuru, Lohardaga | Jun 10, 2026 कुडू प्रखंड के टाटी मंदिर प्रांगण में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे लोहरदगा जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के कोर कमेटी सदस्य अजय सोनी, ओम महतो सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।