बाढ़: बाढ़ में जलजमाव और जर्जर सड़क से लोग परेशान; जगह-जगह सड़क पर जमा है पानी, लोग हैं परेशान #jansamasya
Barh, Patna | Aug 25, 2025 ये नजारा बाढ शहर के बांध रोड का है, जर्जर सड़क, सड़क में गढ्ढे और लोग उस सड़क से आने जाने को मजबूर हैं। कब किसके साथ दुर्घटना हो जाए कोई नहीं बता सकता। यह कहा जा सकता है कि लोग प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी यात्रा इस सड़क से करते हैं। स्थानीय नागरिक और इस सड़क से जा रहे राजेश कुमार ने सोमवार को लगभग 2 बजे बताया कि बहुत ही दयनीय स्थिति है।