कानपुर: तिलक नगर में लेदर कारोबारी के घर से 20 लाख की चोरी करने वाले तीन शातिरों को CCTV की मदद से कोहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
तिलक नगर में लेदर कारोबारी के घर से 20 लाख की चोरी करने वाले तीन शतिरो को कोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवरात नगदी बरामद की है डीसीपी सेंट्रल ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विकास पटेल उर्फ कल्लू और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया हैउनके पास से 15 लाख का माल बरामद किया गया है