ग्राम चांदामऊ में अनुसूचित जाति परिवार के घर में हुई आगजनी की घटना, जिसमें दो नाबालिग बच्चों की मौत और एक युवती के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है,मामले को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। बुधवार शाम 4 बजे मानव अधिकार आयोग की टीम ग्राम चांदामऊ पहुंची, जहां उसने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से चर्चा की।