कांके: राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस MS राम चंद्र राव को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2024 राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस MS राम चंद्र राव को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चीफ जस्टिस MS राम चंद्र राव झारखंड के 16वें चीफ जस्टिस बन गए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो और महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।