आमला: टुराबोरगांव में आग से किसान की 6 एकड़ फसल का नुकसान, आमला विधायक ने किया निरीक्षण
Amla, Betul | Mar 22, 2026 आमला तहसील में 22 मार्च को 2 बजे करीब आमला के टुराबोरगांव में एक किसान के 6 एकड़ की गेहूं की फ़सल जलकर खाक हो गई थी। किसान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल सर्वें कराकर मुआवजा दिलाने के लिए कहा गया है। पीड़ित किसान से आमला विधायक ने मुलाक़ात की है।