विदिशा नगर: बेतवा नदी में डूब रहे दो युवक, होमगार्ड जवान ने बचाई जान
शनिचरी अमावस्या पर बेतवा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। नदी में डूब रहे दो लोगों को होमगार्ड जवान ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद नदी तट पर अफरा-तफरी मच गई।शनिवार दोपहर 12 बजे होमगार्ड कर्मचारी ने बताया कि शमशाबाद निवासी सचिन धाकड़ बेतवा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।