कायमगंज: गांव जौरा मार्ग पर सड़क पर बह रहा बम्बे का पानी, घरों में घुसा, राहगीरों को आवागमन में हो रही दिक्कतें
कायमगंज कोतवाली के गांव जौरा मार्ग पर मेहंदियावली की मजार के पास पिछले दो दिनों से बम्बे का पानी सड़क पर बह रहा है।जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया यह पानी घरों में भी घुस रहा है।बताया इस जलभराव का कारण कंपिल रोड पर बना रही पुलिया को बताया है।जलभराव का कारण नाले में गंदगी जमा होने बताया हैं।