उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का हुआ आयोजन
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। इन आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि करना और आम बागवानी को बढ़ावा देना है।