मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, संभाग पन्ना, जिले के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। कंपनी द्वारा बुधवार, 10 दिसंबर को पन्ना शहर वितरण केंद्र धरमसागर में एक जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।