शुजालपुर श्री राजा भोज सेना संगठन के बैनर तले रविवार को बड़ी संख्या में समाजजन, युवा शुजालपुर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम स्थल से शांतिपूर्ण रैली निकालकर संगठन ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी द्वारा पूर्वजों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।