कलीनगर: माला जंगल में सड़क हादसे में घायल युवकों को पुलिस ने भेजा अस्पताल
पीलीभीत के थाना माधौटांडा क्षेत्र माला जंगल में गुरुवार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए घायल युवकों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।