इंदौर: भंवरकुआ के सैलून में कर्मचारी ने ग्राहक की चेन चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने चेन बरामद की
Indore, Indore | Mar 28, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सर्वानंद नगर में एक सैलून कर्मचारी द्वारा ग्राहक के गले से चेन चुराने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की चेन भी बरामद कर ली है। जिसमें भोलाराम उस्ताद मार्ग के सर्वानंद नगर में रहने वाले वंश बजाज ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।