इंदौर: खजराना थाने में अमानत में खयानत का मामला दर्ज, आईसर वाहन की चोरी और हेराफेरी की आशंका
Indore, Indore | Mar 27, 2025 इंदौर के खजराना थाने पर एक रश्मि नामक फरियादिया ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। फरियादिया ने बताया कि उसने ब्रोकर दीपक कसेडिया के माध्यम से मंदसौर के शाहरुख नामक व्यक्ति से एक आईसर वाहन का सौदा किया था। लेकिन सौदा पूरा होने से पहले ही आरोपियों ने आईसर वाहन की हेरा-फेरी कर दी। जिसमें चोरी-छिपे किसी कबाड़ी को बेचने की संभावना जताई जा रही है।