बिसौली: सिद्ध बरोलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
उघेती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरोलिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को सोमवार को 4 बजे करीब जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृपाल पुत्र जगदीश निवासी मालिन गोटिया थाना वजीरगंज और अजय पुत्र बुद्धसेन निवासी बघोल थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में कराया भर्ती।