गाण्डेय: एसपी कोठी के बगल मोहलीचूआ मोहल्ले में करंट लगने से महिला झुलसी, बिजली विभाग पर लोगों ने जताई नाराज़गी
Gandey, Giridih | Apr 10, 2026
नगर निगम क्षेत्र के SP कोठी के बगल स्थित मोहलीचूआ मोहल्ला के एक गली में महिला रीता देवी को करंट लगने से महिला मामूली रूप से झुलस गई। शुक्रवार को 4 बजे स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर नाराजगी जाहिर की।जानकारी के अनुसार घायल महिला घर से निकलकर दुकान जा रही थी। इसी दरमियान गली में लटकता हुआ बिजली के तार की संपर्क में आ गई।