चंदेरी: निर्माणाधीन लुकवासा-चंदेरी सड़क का कलेक्टर और विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
निर्माणाधीन लुकवासा-चंदेरी राजघाट सड़क का बुधवार को कलेक्टर साकेत मालवीय और चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने संयुक्त निरीक्षण किया। प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि निरीक्षण के दौरान एमपीआरडीसी और निर्माण एजेंसी को बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए।