पनागर: तिलहरी में तीन मंजिला छत पर रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, मचा हड़कंप
तिलहरी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक तीन मंजिला इमारत की छत पर अचानक आग की गगनचुंबी लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। दरअसल, बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की छत पर रखी वाशिंग मशीन में हुए जोरदार शॉर्ट सर्किट ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही बने टीन शेड को अपनी चपेट में ले लिया। आग की उठती लपटों और चारों तर