महोबा के खन्ना टोल प्लाजा के पास दो दिन पूर्व दो ट्रकों में भिड़ंत होने के बाद एक ट्रक चालक मौके से भाग गया, जबकि दूसरे ट्रक चालक तमिलनाडु निवासी 45 वर्षीय कुप्पू कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। वहीं आज परिवार के लोग महोबा पहुंचे तब पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।