पेण्ड्रा रोड गौरेला: करगीखुर्द में एक दिवसीय वृक्ष काष्ठ विदोहन एवं लट्ठा निर्माण प्रशिक्षण-प्रदर्शन आयोजित, CCF मनोज पांडे रहे उपस्थित
वन विभाग द्वारा काष्ठ विदोहन 2026-27 के अंतर्गत करगीखुर्द परिसर, खोडरी वन परिक्षेत्र में एक दिवसीय वृक्ष विदोहन एवं लट्ठा निर्माण प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर के सीसीएफ मनोज पांडे सहित मरवाही, बिलासपुर और मुंगेली वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।यह जानकारी मरवाही डीएफओ कुमार निशांत ने दी जानकारी