रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया गया। नारायण के पास से 19 हथियार और 4 अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है पिछले 5 वर्षों से वो हथियार बना रहा था। और एक हथियार को 10 से 15 हजार में बेचा करता था। हालांकि इसे कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था और क्या इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक घटन में किया गया या नहीं इसे खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।