नागौद: काल भैरव हत्था बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसा
Nagod, Satna | Jun 9, 2026 सतना जिले की ऊचेहरा तहसील स्थित प्रसिद्ध श्री काल भैरव हत्था बाबा मंदिर में पुजारी रमेश तिवारी के मार्गदर्शन में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पूरे आयोजन मे पुजारी परिवार के साथ नगर के लोग सुबह से लेकर देर शाम तक सहयोग मे जुटे रहे।