बरौली: हथुआ: बिहार: बरौली में CM के आगमन को लेकर SP और DM ने सभा स्थल का निरीक्षण किया, सुरक्षा के निर्देश दिए
बरौली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर है। पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी ना रहे इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। रविवार की दोपहर एक बजे सभा स्थल का निरीक्षण करने DM और SP पहुंचे थे। वहां के विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई और दिशा निर्देश दिया गया।