नगर नौसा: कैला पंचायत मे कृषि जन कल्याण चौपाल में किसानों को आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत के पंचायत सरकार भवन कैला में मंगलवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन एवं खरीफ फसलों की उन्नत खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया।