रेवदर: रेवदर के मंडार राजकीय विद्यालय मुख्य मार्ग पर ट्रेलर ने ट्रांसफार्मर को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला, क्षेत्र की बिजली गुल
रेवदर के मंडार राजकीय विद्यालय के मुख्य मार्ग पर सड़क से मात्र 1 मीटर दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर को ट्रेलर चालक ने टक्कर मार दी जिससे ट्रांसफार्मर टूट कर जमीन पर गिर गया व्यापारी ने बताया की तार टूटने से बिजली भी गुल हो गई। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डिस्कोम अधिकारियों को कॉल कर बिजली बंद करवाई