बागबाहरा: कोटरी पानी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटरी पानी के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी त्रिलोचन ठाकुर बांधा पार मार्ग पर शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था ,सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी त्रिलोचन ठाकुर को गिरफ्तार किया है ।