करौली: आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ कोतवाली में, बैठक में सीएलजी मेंबर मौजूद रहे
करौली में हरियाली अमावस्या और श्रावणी तीज के मौके पर मदन मोहन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा,बाजार में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्व समाज से हरियाली तीज और श्रावणी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सुबह 7 से दोपहर 2 तक मदनमोहन मंदिर मार्ग में वाहनों पर आवागमन बंद रहेगा।