बिहार: राजगीर पुलिस अकादमी में महिला सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत
Bihar, Nalanda | Dec 25, 2024 राजगीर पुलिस आकदमी में बुधवार की सुबह 9 बजे एक महिला सफाई कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतिका राजगीर थाना क्षेत्र के गोरौर गांव निवासी उषा देवी है। महिला के परिवार ने बताया कि राजगीर पुलिस अकादमी में उषा देवी सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। आज सुबह 9 बजे पुलिस आकदमी कैम्पस में पोछा लगाने लगाने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई ।