बदायूं: बदायूं के जजपुरा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी और बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | May 12, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर जजपुरा गांव के पास मंगलवार दो बजे के आसपास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी व बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार कस्बा उझानी के मौहल्ला अहिर टोला के रहने वाले आकर्षित उर्फ लालू पुत्र राजीव व हरि किशन और थाना उघेती क्षेत्र के सावतपुर भूड़ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय अमर सिंह घायल हो गए।