भभुआ: भभुआ शहर में धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई अंतिम विदाई, प्रशासन भी रहा मौजूद
Bhabua, Kaimur | Oct 4, 2025 शनिवार को सुबह में 5:30 बजे से भभुआ शहर में धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम विदाई की गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहे। वीर नवचंडिका दल समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दशहरा पर्व बीतने के एक दिन बाद शहर में सभी मां दुर्गा की प्रतिमा की विदाई होती है। इससे पहले एक पारंपरिक परंपरा के तहत छोटी देवी मां बड़ी देवी से भेंट करती है।