पंचकूला: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई 6 फरवरी को सेक्टर 5 में होगी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई 6 फरवरी को सेक्टर 5 अधीक्षण अभियंता एस सी ओ-96 पहली मंजिल में की जाएगी। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई में बिजली से संबंधित जिसमें बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, कनेक्शन काटने व जोड़ने और अन्य समस्याओं को सुना जाएगा और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।