बोलबा बाज़ारटांड परिसर में गुरुवार को 11:00 बजे पंचायत के मुखिया सुरजन बड़ाईक की अगवाई में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।ग्राम सभा में सैकड़ो की संख्या में गांव के लोग उपस्थित हुए,जहां पर योजनाओं को पारदर्शी तरीके से रखते हुए चयन किया गया ।मौके पर उन्होंने बताया कि यह योजनाओं को स्वीकृति हेतु प्रखंड कार्यालय भेजा जाएगा इसके बाद गांव के विकास में काम होगा।