हुज़ूर: गांधीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने से हड़कंप, 8 मरीज़ सुरक्षित निकाले गए
Huzur, Bhopal | Apr 1, 2026 भोपाल के गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही धुआं ओपीडी और वार्ड तक पहुंच गया, जिससे मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सभी को तुरंत बाहर खुले स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया गया।