बालोद जिला मुख्यालय में सड़कों में बैठे गौवंश से लगातार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए। गौवंश को खुला छोड़ने पर अब पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पशु पालकों से प्रति गौवंश 500 रुपए शुल्क लिया जाएगा। यही नहीं जितने दिन गौवंश गौधाम में रहेगा। उसके चारा पानी का खर्च भी गौपालकों को देना पड़ेगा।