मुरैना नगर: रात भर चला पुलिस का ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन,216 जवानों की घेराबंदी में 209 अपराधी दबोचे, मुरैना में मचा हड़कंप।
मुरैना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नाइट कॉम्बिंग गश्त के तहत रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 216 पुलिसकर्मी तैनात रहे।अभियान में 126 स्थायी वारंटी, 81 गिरफ्तारी वारंटी और 2 इनामी बदमाश सहित कुल 209 अपराधी गिरफ्तार किए गए। स्टेशन रोड पुलिस ने 315 बोर कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।