जबलपुर: आधारताल: दो दिन से बंद कमरे में मिली महिला की संदिग्ध लाश, मकान से आ रही थी बदबू, हत्या की आशंका, पति फरार !!
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां न्यू कंचनपुर इलाके आधारताल में एक बंद मकान के अंदर महिला की संदिग्ध लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, सौभापुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान में पिछले दो दिनों से कमरा बंद था। मकान मालिक को जब बदबू आई और अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने तुरंत आधारताल पुलिस