गोहाना: मुआवजा नहीं मिलने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी, गोहाना के लघु सचिवालय में धरने पर बैठे किसान रोष में
Gohana, Sonipat | Mar 29, 2024 लघु सचिवालय परिसर में खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को भी धरना जारी रखा। किसानों से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।